Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir आतंकी वारदातों से परेशान हो बजरंग दल व भाजपा ने फूंका पाकिस्तान...

आतंकी वारदातों से परेशान हो बजरंग दल व भाजपा ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

राजौरी(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। बुधवार को जिले के अलग-अलग जगहों में आतंकी वारदातों की घटनाओं को लेकर बजरंग दल व भाजपा ने प्रदर्शन पर रोष प्रकट किया और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Advertisements

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पंजा चौक राजौरी में प्रदर्शन किया और अनंतनाग में शहीद हुए सरपंच अजय पंडित को श्रंद्धाजलि दी। बजरंग दल अखाड़ा जवाहर नगर के समीप सडक़ पर बजरंग दल ने पाकिस्तान के खिलाफ पुतला फूंक कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता बजरंग दल के जिला मंत्री कर्ण ठाकुर द्वारा की गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कर्ण ठाकुर जिला मंत्री, गौ रक्षा प्रमुख साहिल शर्मा, निखल शर्मा ने कहा कि यूएनओ से मांग करते हैं कि पाकिस्तान को जल्द से काली सूची किया जाए। अनंतनाग में शहीद हुए सरपंच पर हमें गहरा दुख है। सुरक्षा बलों को खुली छूट देकर राष्ट्र विरोधी तत्वों व आतंकियों का सफाया किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here