रमन कपूर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर संवेदना प्रगट की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।  कांग्रेस नेता रमन कपूर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय वीरभद्र सिंह जी के निधन पर गहरी संवेदना पऱगट पगट की। उन्होने कहा कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रीढ़ की हड्डी की तरह थे। कोई भी पार्टी का कार्यकता कभी भी उनसे मिल सकता था। वो हर किसी की बात ध्यान व धैर्य से सुनते थे तथा उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करते थे। प्रधान रमन कपूर ने आगे कहा कि होशियारपुर जिले के साथ उनका गहरा लगाव था। पंजाब में जब भी चुनाव होते थे तो होशियारपुर जिले में जरुर आते थे। होशियारपुर जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं के साथ उनके व्यक्तिगत सम्बंध थे।

Advertisements

उन्होने आगे कहा की माननीय वीरभद्र जी कांग्रेस के इतने बड़े स्तर के नेता होने के बावजूद भी ज़मीन से जुड़े हुए थे तथा हर कांग्रेस कार्यकर्ता को उचित मान सम्मान देते थे तथा किसी से भेदभाव नहीं करते थे। रमन कपूर ने आगे कहा कि पिछले अक्तूबर 20 को वो व्यक्तिगत रुप से उनसे शिमला में मिले थे तथा उस मुलाकाल की यादें आज भी उनके दिमाग में ताज़ा हैं। मैने कभी नहीं सोचा था कि यह हमारी आखरी मुलाकात होगी। हिमाचल प्रदेश की तरक्की में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे तथा परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here