श्री ब्राह्मण सभा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा प्रगति की एक विशेष बैठक श्री शक्ति मंदिर नई आबादी में हुई। इस दौरान सभा की कारगुजारी की समीक्षा की गई और सर्वसम्मति से सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभा के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील पराशर ने पिछले सालों में सभा की ओर से किए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिस पर सभी ने संतोष जताया। इसके बाद अध्यक्ष ने सभा की नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा जिसे सर्मसम्मति से पारित करते हुए सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर एडवोकेट पराशर ने बताया कि इस दौरान एसपी शर्मा को सर्वसम्मति से सभा का अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह राम गोपाल शर्मा को उपाध्यक्ष, अश्वनी कुमार को महासचिव, संजीव शर्मा को कैशियर, अभिषेक शर्मा को सचिव और पूर्व अध्यक्ष सुनील पराशर को कानूनी सलाहाकार व संजीव कुमार को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।

Advertisements

सोनू बाला को महिला विंग की अध्यक्षा और विजय लक्ष्मी को सचिव नियुक्त किया गया। सभा के कार्यों के संचालन और निरीक्षण के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें राजिंदर मोदगिल, नेत्र शर्मा, सुभाष शर्मा, सन्नी गर्ग, नंद किशोर, गोपाल कृष्ण वासुदेव, भूषण शर्मा, राजीव शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, रोहित रावल और जयदीप शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बचपन पढ़ाओ-जीवन बचाओ अभियान शुरू करने का फैसला लिया गया जिसके तहत सभा की ओर से जरूरतमंद बच्चो की शिक्षा दीक्षा का प्रबंध किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here