शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 जुलाई को जिलाधीश कार्यालय के आगे देंगे धरना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) की एक बैठक सरकार की नलायकी तथा गलत नीतियों के कारण बढ़ रही मंहगाई को लेकर जि़ला प्रधान स. सतविन्द्रपाल सिंह रामदासपुर जी की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में सरदार देसराज धुग्गा प्रधान एस.सी.विंग पंजाब, अवतार सिंह जौहल, मनजीत सिंह दसूहा (दोनों महासचिव पंजाब), कुलविन्द्र सिंह जंडा उप-प्रधान, परमिन्द्र सिंह पन्नू चेयरमैन पी.ए.डी.बी., मनप्रीत सिंह सैनी जि़ला प्रधान यूथ विंग आदि उपस्थित हुये।

Advertisements

सरदार सतविन्द्रपाल सिंह रामदासपुुर जी ने जानकारी देते हुये बताया कि पार्टी के प्रधान सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा द्वारा समूह जि़लों में बढ़ती मंहगाई, किसान आन्दोलन, डीज़ल, पैट्रौल, गैस तथा अन्य वस्तुओं की बढ़ रही कीमतों के खिलाफ 15 जुलाई 2021 दिन वीरवार को दोपहर 12 से 1 बजे तक जिलाधीश के दफ्तर के आगे धरना देने का ऐलान किया है तथा धरने के उपरान्त डिप्टी कमिश्नर साहिब को मांग पत्र सौंपा जायेगा। पार्टी के प्रतिनिधियों ने संयुक्त तौर पर लोगों से अपील की कि सरकार की मारू नीतियों तथा मंहगाई के खिलाफ लगाये जा रहे इन धरनों में बढ़ चढ़ कर भाग लें तथा कोविड-19 को मध्यनजऱ रखते हुये जरुरी सावधानियों का ख्याल रखें तथा मास्क ज़रूर लगाया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here