Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh स्कूल शिक्षा सचिव द्वारा वज़ीफ़े के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाने...

स्कूल शिक्षा सचिव द्वारा वज़ीफ़े के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाने हेतु स्कूल मुखियों को निर्देश

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाने के लिए स्कूल मुखियों को निर्देश दिए हैं जिससे उनको वज़ीफ़ा प्राप्त करने में कोई मुश्किल न आए।इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुमार ने इस सम्बन्ध में ज़िला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियों को पत्र जारी कर दिया है।

Advertisements

प्रवक्ता के अनुसार स्कूली विद्यार्थियों को विभिन्न स्कीमों अधीन वज़ीफ़ा दिया जा रहा है परन्तु यह वज़ीफ़ा उनके बैंक खाते में सीधा जाता है। इस कारण वज़ीफ़ा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का बैंक खाता होना ज़रूरी है। इस संदर्भ में शिक्षा सचिव ने विद्यार्थियों का ज़ीरो बैलेंस वाला बैंक खाता खुलवाने के लिए निर्देश जारी किये हैं जिससे किसी भी विद्यार्थी को कोई समस्या पेश न आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here