Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh ओ.टी.एस. स्कीम के अंतर्गत बाँड धारकों को 72.85 करोड़ रुपए की अदायगी...

ओ.टी.एस. स्कीम के अंतर्गत बाँड धारकों को 72.85 करोड़ रुपए की अदायगी की: कृष्ण कुमार

चंडीगढ़: (द स्टैलर न्यूज़)। आज यहाँ पी.एस.आई.डी.सी. के बोर्ड आफ डायरैक्टरज़ की मीटिंग हुई, जिस दौरान कारपोरेशन की स्कीमों सम्बन्धी विचार विमर्श किया गया। यह मीटिंग बोर्ड के चेयरमैन श्री कृष्ण कुमार बावा की अध्यक्षता अधीन हुई जिसमें वायस चेयरमैन विनय महाजन, वज़ीर सिंह लाली, मैनेजिंग डायरैक्टर सिबन सी, डायरैक्टर शविन्दर उप्पल, डायरैक्टर राजेश घारू, डायरैक्टर बलविन्दर सिंह जंडू, लेखा -कम -लीगल ऐडवायज़र एस.के.आहूजा और सुकृती जिन्दल कंपनी सचिव शामिल हुए।

Advertisements

श्री बावा ने बताया कि पी.एस.आई.डी.सी. ने साल 2020-21 में ओ.टी.एस.सकीम के अंतर्गत बाँड धारकों को 18.81 करोड़ रुपए की अदायगी की, जिससे पी.एस.आई.डी.सी. ने 11.49 करोड़ रुपए का ब्याज बचाया। उन्होंने बताया कि कोरपरोशन ने साल 2020 -21 में कंपनियों से लोन /इक्विटी की रिकवरी और पी.ए.सी.एल के शेयरों को बेचकर कुल 72.85 करोड़ रुपए की रकम वसूल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here