Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी विभाग अपनी वैबसाइटों पर विभाग की जानकारी रखें अपडेट: खुशवंत सिंह

सरकारी विभाग अपनी वैबसाइटों पर विभाग की जानकारी रखें अपडेट: खुशवंत सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य सूचना कमिश्नर खुशवंत सिंह की ओर से आज जिले के राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ आर.टी.आई एक्ट के अंतर्गत प्रो एक्टिव डिस्कलोजर आफ इंफरमेशन विषय पर बैठक की गई। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) आशिका जैन भी मौजूद थे। सूचना कमिश्नर ने इस दौरान विभागों के पब्लिक इंफारमेशन अधिकारियों(पी.आई.ओ) को आर.टी.आई एक्ट 2005 के अंतर्गत तय समय में सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ सूचना के अधिकार के अंतर्गत ही नहीं बल्कि सार्वजनिक अथारिटी की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने से जुड़ी जानकारियों को लोगों के  जनता के सामने रखे। इस लिए सरकारी विभाग अपनी वैबसाइट पर अपने विभाग संबंधी जानकारी जरुर डालें, ऐसे करने के लोगों तक विभाग की पूरी जानकारी पहुंच पाती है और आर.टी.आई एक्स के अंतर्गत प्रार्थना पत्रों में भी कमी आती है, जिससे समय व पैसे दोनों की बचत होती है।

Advertisements


राज्य सूचना कमिश्नर ने इस दौरान बताया कि आर.टी.आई एक्ट के अंतर्गत सूचना देने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के पब्लिक इंफारमेशन अधिकारी की होती है, इस लिए इसको लेकर पी.आई.ओ किसी भी तरह की लापरवाही न अपनाएं। इस दौरान उन्होंने सैक्शन 4 को लागू करने संबंधी भी विस्तार से जानकारी दी और पी.आई.ओज से की शंकाओं का भी निवारण किया। अंत में डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश सूचना कमिश्नर खुशवंत सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई जानकारी से अधिकारियों की आर.टी.आई संबंधी कई शंकाओं का निवारण हुआ है और उनकी जानकारी में भी वृद्धि हुई है। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य)  किरपाल  वीर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here