सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने किया केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सी.जे.एम -कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने आज केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों केंद्रीय जेल में हवालातियों के हुए झगड़े के मामले में समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें पता चला था, जिस संबंधी उन्होंने जेल प्रशासन से मामले संबंधी जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल जाकर झगड़े में घायल हुए हवालातियों का हालचाल भी जाना, जिस पर हवालातियों ने उन्हें बताया कि उन्होंने डी.एस.पी हरभजन सिंह को पहली ही आपसी झगड़े के बारे में लिखित पत्र दिया था, जो कि अंडर प्रोसेस है।

Advertisements


सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि केंद्रीय जेल के डी.एस.पी हरभजन सिंह व डी.एस.पी सुरक्षा तेजपाल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों पांच हवालातियों ने दो हवालातियों पर आयरन कटर से अटैक किया था और इन पांच हवालातियों का पहले भी झगड़ा हुआ था। डी.एस.पी हरभजन सिंह ने यह भी बताया कि इस खतरे से बचने के लिए उन्होंने  दोनों घायल पीडि़तों को तीन नंबर बैरक में व हमला करने वाले पांचों हवालातियों को 20 नंबर बैरक में शिफ्ट किया गया था। अपराजिता जोशी ने कहा कि केंद्रीय जेल में हवालातियों के हुए झगड़े के बारे में केंद्रीय जेल के किसी भी अधिकारी की ओर से उन्हें जानकारी नहीं दी गई थी बल्कि उन्हें समाचार पत्रों से इस बारे में पता चला, जिसके बाद उन्होंने जेल में जाकर अधिकारियों व अस्पताल में जाकर हवालातियों से मामले के बारे में पूरी जानकारी हासिल की।  
                               

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here