हिमाचल में चल रहा पूर्व सीएम धूमल का करिश्माई जादू, कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करिश्माई नेतृत्व के चलते सुजानपुर में कांग्रेस चारों खाने चित होती हुई नजर आ रही है। लगातार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री के सामने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस कड़ी में रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत चबूतरा के करीब 5 दर्जन परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए एक कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सामने तमाम कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बताते चलें कि रविवार को पंचायत चबूतरा के वार्ड नंबर 4 गांव खोलू में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। यहाँ पहुंचे मुख्य अतिथि का स्थानीय लोगों युवा वर्ग के साथ- साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के बीच युवाओं ने अपने मजबूत नेता को मंच स्थल तक पहुंचाया। धूमल को जय श्री राम। एक बार धूमल जी बार-बार धूमल जी। धूमल जी आप आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं। तमाम ऐसे नारे लगाते हुए माहौल धूमलमय कर दिया।

Advertisements

लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि गत विधानसभा चुनाव में उनसे बहुत बड़ी भूल हो गई थी लेकिन अब ऐसी गलती पुन: नहीं होगी। आप आगामी विधानसभा चुनाव लड़ो हम आपके साथ हैं। इस मौके पर अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सडक़ शिक्षा स्वास्थ्य मूलभूत सुविधाओं में शामिल है लेकिन जब से देश की बागडोर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है उन्होंने सडक़ शिक्षा स्वास्थ्य के साथ- साथ बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाना भी मूलभूत सुविधाओं में शामिल किया है। आज पूरे देश में जन धन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाए गए हैं देश के हर घर में गैस सिलेंडर चूल्हा पहुंचाया गया है इसके साथ साथ देश के सबसे बड़े काम धारा 370 का खात्मा होना। ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दे खत्म करना। अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण करवाना तमाम ऐसे कार्य किए हैं जो केवल अब तक सपने में ही सोचे जाते थे। लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने वह कर दिखाया है जो किसी ने नहीं किया है उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि वह ₹100 देते हैं तो जनता के पास केवल मात्र ₹15 पहुंचते हैं 85 रुपए बीच में ही खत्म हो जाते हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने जन धन योजना के तहत देश के हर नागरिक का खाता खुलवाया ताकि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों के खाते तक जाए।

इस मौके पर उन्होंने भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष करवाते हुए नारे भी लगाए। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए तमाम लोगो का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आने पर स्वागत किया और कहा कि उन्हें इस पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने युवा वर्ग नशो की और ना बढ़े की बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा वर्ग को क्रिकेट किट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर महामंत्री अनिल शामा पवन शर्मा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर उपाध्यक्ष प्यार चंद जगन कटोच प्रकाश सडिय़ाल आशीष महाजन सुभाष राणा जगदीश राणा बी डी सी प्रवीण ठाकुर शारदा चंदेल ग्राम केंद्र अध्यक्ष कैप्टन प्रेमचंद उपस्थित रहे।

भाजपा में शामिल हुए लोग

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी को छोडक़र बक्शी राम राकेश कुमार स्वरूप चंद सोनू भगवान, ज्ञानो देवी प्रकाश चंद्र सुभाष चंद सुखविंदर सिंह दिलबाग सिंह रोहित कुमार प्रदीप कुमार सरला देवी राजू देवी राजेश कुमार मंजीत कुमार ओंकार चंद केसर लाल मदन लाल मंजू वाला रेणु कुमारी सीता देवी सीमा देवी रूपलाल सुरेंद्र कुमार अजय कुमार रूपलाल के साथ-साथ करीब तीन दर्जन युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here