Sunday, October 25, 2026
Home Himachal दियोटसिद्ध में रोट प्रसाद की दुकान से पुलिस ने पकड़ी शराब

दियोटसिद्ध में रोट प्रसाद की दुकान से पुलिस ने पकड़ी शराब

हमीरपुर,(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। बाबा की नगरी दियोटसिद्ध में प्रसाद की आड़ में अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है । मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र कुमार प्रभारी पुलिस चौकी दियोटसिद्ध रविवार को चौकी के अन्य कर्मचारियों के साथ समय करीब 2:30 बजे दिन में वैरियर नं0 02 के पास गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम ने गुप्त सुचना के अधार पर रमेश चन्द पुत्र बुद्धि सिंह गांव कलवाल तहसील बिझड़ जिला हमीरपुर दियोटसिद्ध की दुकान रोट प्रसाद की तलाशी ली ।

Advertisements

तलाशी के दौरान पुलिस को रोट प्रसाद की दुकान से 7 बोतलें अंग्रेजी शराव विना परमिट/लाइसैन्स के बरामद हुई । पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here