Friday, October 23, 2026
Home Himachal आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार हिमाचल के साथ, अर्चना चौहान ने...

आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार हिमाचल के साथ, अर्चना चौहान ने पीएम मोदी व अमित शाह का जताया आभार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार हर आपदा की घड़ी में राज्यों के साथ खड़ी रहती है। इस कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2023 में हुई प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं के बाद पुनर्निर्माण हेतु 2006.40 करोड़ रु की स्वीकृति जारी की है। जिसके लिए उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

केन्द्र सरकार ने दिसंबर, 2023 में भी हिमाचल को 650.20 रु करोड़ की सहायता दी थी। वित्त वर्ष 2024-25 में, केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन हेतु NDRF व SDRF के तहत 25,425.16 करोड़ रु से अधिक की सहायता राशि राज्यों को आवंटित की है। राज्यों को किसी भी आपात स्थिति से उभरने एवं लोगों की सहायता के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता सराहनीय है। यह आर्थिक सहायता देवभूमि के आपदा पीड़ितों को संबल प्रदान करेगी और उनके जीवन को पुनः सामान्य बनाने में सहायक सिद्ध होगी। यह प्रमाण है कि मोदी सरकार हर संकट की घड़ी में हिमाचल की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि इसलिए कार्य के लिए हिमाचल की जनता उनका बहुत-बहुत आभार प्रकट करती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here