Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal सतीश बने विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन टौणी देवी यूनिट के अध्यक्ष

सतीश बने विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन टौणी देवी यूनिट के अध्यक्ष

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन टौणीदेवी यूनिट के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें सर्व सम्मति से सतीश कुमार को अध्यक्ष, सुनील कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विनय कुमार को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। राजेश कुमार को सचिव, सपना कुमारी को संयुक्त सचिव, साहिल चौहान को कैशियर, मोहिंद्र सिंह को आयोजन सचिव, रमेश कुमार को मुख्य सलाहकार, राजेश कुमार को प्रैस सचिव और लेखा परीक्षक के रूप में अमित कुमार व दीपक कटोच को चुना गया। इस मौके पर सतीश कुमार ने कहा कि  आऊटसोर्स कर्मियों के लिए  स्थायी नीति बनाई जाए। उन्होंने  कहा कि युक्तिकरण व केन्द्रीयकरण के नाम पर पदों को समाप्त करने की मुहिम चलाई जा रही है, जोकि कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कई मामलों में बोर्ड प्रबंधन को भी दरकिनार करके फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज फील्ड में अकेला-अकेला कर्मचारी विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए अपने पर्सनल व्हीकल को लेकर दौड़भाग कर रहा है, जिसकी एवज में उन्हें किसी किस्म का इंसेंटिव नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अत्यधिक काम के बोझ के तले दबे होने के कारण तनावपूर्ण माहौल में काम करते हुए विभिन्न दुर्घटनाओं का शिकार होकर मौत का ग्रास बन रहे हैं या शारीरिक तौर पर अपाहिज हो रहे हैं। सतीश कुमार ने  सरकार से विद्युत बोर्ड लिमिटेड में पुरानी पेंशन बहाल करने, युक्तिकरण व केन्द्रीयकरण की प्रक्रिया को बंद करने, आऊटसोर्स कर्मियों के लिए स्थायी नीति बनाने, नई भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने की मांग करते हुए सरकार से इम्प्लाइज, इंजीनियर्स व पैंशनर्स की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here