Friday, October 23, 2026
Home Himachal दोबारा आमंत्रित की जाएंगी राशन ढुलाई की निविदाएं: शिव राम

दोबारा आमंत्रित की जाएंगी राशन ढुलाई की निविदाएं: शिव राम

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक बिक्री केंद्रों या गोदामों से उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान्नों की ढुलाई का कार्य ठेके पर देने के लिए 7 नवंबर तक आमंत्रित निविदाएं अब दोबारा आमंत्रित की जाएंगी।

Advertisements

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक शिव राम राही ने यह जानकारी दी। कोरोना संक्रमण के कारण जिला नियंत्रक कार्यालय में उत्पन्न परिस्थितियों के चलते यह निर्णय लिया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here