Saturday, October 24, 2026
Home Himachal शार्ट सर्किट के कारण आटा चक्की व दुकान में लगी आग

शार्ट सर्किट के कारण आटा चक्की व दुकान में लगी आग

कांगड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। ग्राम पंचायत बढूं में नैहरनपुखर-देहरा सड़क पर स्थित किराना और आटा चक्की की दुकान में डीप-फ्रीजर में आग लग गई। हादसा होते-होते टल गया है।

Advertisements


जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद जब दुकान मालिक रणबीर सिंह भोजन करने घर गए थे। इसी बीच बंद दुकान के शटर से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं देखते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दुकान के पिछली तरफ लगे लकड़ी के दरवाजे को तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो डीप-फ्रीजर धू-धू कर जल रहा था।

इसी दौरान दुकान मालिक रणबीर सिंह भी पहुंच गए। स्थानीय दुकानदारों ने बिजली का मुख्य कनेक्शन काटकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग केवल डीप-फ्रीजर तक ही सीमित रही और किराना व आटा चक्की के अन्य ज्वलनशील सामान तक नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के दौरान इसमें आग लगी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here