Saturday, October 24, 2026
Home Himachal वेदांताचार्य 1008 स्वामी श्री श्री सुग्रीवानन्द महाराज जी हुए ब्रह्मलीन

वेदांताचार्य 1008 स्वामी श्री श्री सुग्रीवानन्द महाराज जी हुए ब्रह्मलीन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डेरा बाबा रुद्रानन्द के संस्थापक वेदांताचार्य 1008 स्वामी श्री श्री सुग्रीवानन्द महाराज जी ने 92 वर्ष की आयु में पीजीआई चंडीगढ़ में अपना शरीर त्याग दिया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और चिकित्सकों की देखरेख में उपचाराधीन थे। उनके निधन से संपूर्ण डेरा परिवार और अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वामी सुग्रीवानन्द महाराज जी एक महान संत, आध्यात्मिक गुरु और समाजसेवी थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here