Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh पंजाब लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए...

पंजाब लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्धः सोनी

चंडीगढ़: (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा आज यहाँ चण्डीगढ़ स्थित पंजाब भवन में देश की गौरवमयी संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एन.आई.वी.), पुणे के साथ मैमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के डायरैक्टर डॉ. सुजाता शर्मा और एन.आई.वी., पुणे की डायरैक्टर डॉ. प्रिया अब्राहम द्वारा पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान बारे मंत्री ओम प्रकाश सोनी, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रमुख सचिव श्री आलोक शेखर की हाज़िरी में हस्ताक्षर किये गए। इस समझौते बारे जानकारी देते हुए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभग बारे मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि बीते बरस कोरोना शुरू होने पर राज्य के सरकारी मैडीकल कॉलेजों (पटियाला, अमृतसर, फरीदकोट) की लैब ने कोरोना सैंपल के 40 टैस्ट प्रति दिन करने शुरू किये थे, जोकि अब 10-15 हज़ार प्रति दिन प्रति लैब टैस्ट करने की क्षमता है, परंतु अभी भी कुछ टैस्ट जैसे कि जिनोमसिकवेनसिंग /क्वालिटियसोरेनस आदि के लिए एन.आई.वी. पुणे में भेजने पड़ते हैं। 

Advertisements

उन्होंने कहा कि एन.आई.वी. पुणे देश का अपनी तरह का अकेला इंस्टीट्यूट है जहाँ बी.एस.एल. 4 फैसिलिटी उपलब्ध है, जिसके चलते इस संस्था में वायरस से फैलने वाली बीमारियों की टेस्टिंग, टीचिंग, रिसर्च फैसिलिटी उपलब्ध है। यह भारत सरकार के आई.सी.एम.आर. की प्रमुख संस्था है जोकि भारत में साल 1952 में स्थापित की गई थी।  सोनी ने कहा कि बीते बरस मुख्यमंत्री, पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया था कि पंजाब में एन.आई.वी. जैसी एक संस्था स्थापित की जाये जिसको भारत सरकार द्वारा मोहाली में एन.आई.वी. संस्था स्थापित करने के लिए मंज़ूरी दी गई। आई.सी.एम.आर. की टीम द्वारा न्यू चंडीगढ़ में फ़ाईनल की गई 5 एकड़ ज़मीन की रजिस्टरी भी एन.आई.वी. के नाम कर दी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में पंजाब सरकार द्वारा कई प्रयास किये जा रहे हैं।चिकित्सा शिक्षा बारे मंत्री ने कहा कि आज का दिन भारत और ख़ास तौर पर पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, जब लगभग 70 सालों बाद देश की दूसरी एन.आई.वी. संस्था न्यू चंडीगढ़, मोहाली में स्थापित की जा रही है। ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा एन.आई.वी. संस्था के लिए 5 एकड़ ज़मीन मुफ़्त दी गई है। यह संस्था रीजनल इंस्टीट्यूट के तौर पर काम करेगी जिसके द्वारा विश्व स्तरीय पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई, कोर्सिज, प्रशिक्षण और रिसर्च का कार्य करने के अलावा ख़ास तौर पर बीमारियों जैसे कि इंफलुएंज़ा, एनकेफलिटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, इबोला, कोरोना आदि के लिए पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों को टेस्टिंग सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here