Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गणित विषय के अध्यापकों का प्रशिक्षण 9...

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गणित विषय के अध्यापकों का प्रशिक्षण 9 अगस्त से

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 9 अगस्त से 13 अगस्त तक मैथ लैक्चररों और मैथ मास्टर /मिस्ट्रैसों के वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि छठी से बारहवीं कक्षा तक पढ़ते सभी विद्यार्थियों को पर्सनलाईज्ड प्रेक्टिस प्रोग्राम के अंतर्गत गणित विषय की ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस संबंधी गणित विषय को पढ़ाने वाले लैक्चररों और मैथ मास्टर / मिस्ट्रैसों को विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिलाया गया था। इस प्रोग्राम के सफल संचालन और अध्यापकों की शंकाएं दूर करने के लिए विभाग द्वारा जूम लिंक के द्वारा इस वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को गणित विषय की कठिन धारणाओं को सरल रूप में समझाने के लिए कारगर विधियों बारे प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस वेबीनार में ‘राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021’ में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए विषय की बारीकियों बारे भी विचार-विमर्श किया जायेगा।

Advertisements

इस प्रशिक्षण संबंधी राज्य शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी किये गए शड्यूल अनुसार 9 अगस्त को ज़िला अमृतसर, शहीद भगत सिंह नगर और मानसा, कपूरथला, बरनाला के, 10 अगस्त को संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, रूपनगर के, 11 अगस्त को होशियारपुर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, एस.ए.एस. नगर, मोगा, 12 अगस्त को जालंधर, फिरोज़पुर, फाज़िल्का, पटियाला, पठानकोट और 13 अगस्त को लुधियाना, गुरदासपुर, तरनतारन जिलों के अध्यापकों को ट्रनिंग दी जायेगी। इस ट्रेनिंग में प्रत्येक ज़िले के 500 अध्यापक हिस्सा लेंगे। इस वेबीनार का समय रोज़ाना सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here