बड़ुखर में शिव मंदिर निर्माण हेतु किया भूमि पूजन

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब हिमाचल सीमा पर स्थित कस्बा बडुखर में सावन महीने की हरियाली अमावस्या के अवसर पर भव्य शिव मंदिर निर्माण के लिए वैदिक मंत्रों द्वारा भूमि पूजन किया गया। बुजुर्ग रूमाल सिंह की अध्यक्षता में महामंडलेश्वर महंत रमेश दास जी महाराज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे निर्धारित मुहूर्त में महंत जी ने अभिमंत्रित करके ईंटें नींव में प्रतिष्ठापित की। इस अवसर पर महंत रमेश दास जी ने कहा शिव जी की श्रद्धा पूर्वक की गई स्तुति से मनुष्य को अनंत लाभ होता है उन्होंने कहा सावन का महीना शिव की अराधना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस अवसर पर महंत रमेश दास जी ने सोमवार को शिव पूजन का महत्त्व बताते हुए कहा ऐसी भी मान्यता है कि जो भक्त इस महीने में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं, उन्हें भोलेनाथ की असीम कृपा मिलती है।

Advertisements

उन्होंने कहा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। इस महीने में भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, शिवभक्त गंगा नदी या अन्य पवित्र नदियों से जल लाते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। महंत जी ने सभी को शिव जी की कृपा प्राप्त होने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सतपाल शास्त्री ने कहा श्रावण या सावन महीने को सर्वोत्तम माह कहा जाता है। पौराणिक तथ्य बताते हैं कि भगवान शिव के भक्तों के लिए यह महीना इसलिए भी खास है, क्योंकि मान्यताओं के अनुसार भोलेनाथ सावन के महीने में धरा पर अवतरित होकर अपनी ससुराल गए थे। जहां पर उनका स्वागत अघ्र्य और जलाभिषेक से किया गया था। प्रत्येक वर्ष सावन माह में महादेव अपनी ससुराल जाते हैं।

शिवमंदिरों में भक्तों का हर-हर महादेव का जय घोष और भोलेनाथ के प्रति उनकी अटूट आस्था देखते ही बनती है। बरसात का मौसम भी शिवभक्तों के उत्साह और भोलेनाथ के प्रति उनके मन में भक्तिभाव में किसी तरह की कमी नहीं आने देता। सावन के पहले सोमवार से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के दर्शनों और पूजा के लिए भक्त पंक्तिबद्ध होकर बारी की प्रतीक्षा करते हैं। इस अवसर पर महिंदर सिंह ने एक लाख रुपए, रुमाल सिंह ने इक्यावन हजार रुपए, देविंद्र कौशल ने एक लाख रुपए तथा इकतीस हजार रुपए शीला देवी तथा उनके सुपुत्र विजय डोगरा ने शिव मंदिर निर्माण के लिए दिए। इस अवसर पर चमन लाल, शिवदेव सिंह, गोपाल गौतम,अश्विनी कौशल,यशवीर सिंह, कर्म चंद दिनेश कौशल,उमेश्वर, आशुतोष, कमलेश कुमारी,सुदर्शना कुमारी, कंचन बाला, अंजू, मोनिका,बेबी, पिंकी, शीला देवी,जालमो देवी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here