Friday, October 23, 2026
Home Himachal होमगार्ड अधिकारियों-कर्मचारियों ने काले अंब में चलाया सफाई अभियान

होमगार्ड अधिकारियों-कर्मचारियों ने काले अंब में चलाया सफाई अभियान

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़)।रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। 9 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी सफाई अभियान के तहत गृह रक्षा की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मंगलवार को ग्राम पंचायत काले अंब में सफाई अभियान चलाया। कमांडेंट सुशील कुमार कौंडल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो बावडिय़ों और नाले की सफाई की।

Advertisements

इस अभियान में कंपनी कमांडर विपन कुमार, अशोक कुमार, प्लाटून कमांडर राजकुमार, हवलदार पवन कुमार, रणवीर सिंह, सीता राम, सैक्शन लीडर राकेश कुमार, गृह रक्षक सतीश कुमार, पवन कुमार, संतोष राणा, पंचायत प्रधान उप प्रधान संतोष राणा, अनीता कुमारी, वार्ड सदस्य लता देवी और अन्य लोगों ने भी भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here