हमारा प्यारा भारत फिर से होगा अखंड और विश्व गुरु: संजीव भारद्वाज

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अखंड भारत दिवस के अवसर पर भाजपा जिला सचिव सज्नीव भारद्वाज ,मंडल अध्यक्ष डॉ सुभाष ,महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू शर्मा तथा कमला ने दातारपुर के वृन्दावन नागदेवता मन्दिर में शीश न्वाब्ने के उपरांत द्तारपुर में कहा विदेशी ताकतों के षड्यंत्रों के कारण विशाल भारत के काई टुकड़े हुए उन्होंने कहा कभी वर्मा ,श्रीलंका ,नेपाल भूटान अफगानिस्तान हमारे अभिन्न अंग थे संजीव तथा सुभाष ने कहा चाहे ये देश अलग हो गाये परन्तु आज भी संस्कृत ,सोच और सामजिक तानाबाना बिलकुल एक जैसा ही है उन्होंने काहा यदि जर्मनी एक हो सकती है तो भारत क्यूँ नहीं संजीव तथा सुभाष ने कहा आजादी के इन 75 सालों में देश ने एक लंबा सफर तय किया है। गरीबी, भूख, अकाल के थपेड़ों से संघर्ष  कर आत्मनिर्भरता और स्वावलम्बन  तक की सफल यात्रा की  हैं। आजादी के बाद चार युद्धों और आतंकवाद जैसी बड़ी समस्याएं  भी झेली हैं, लेकिन भारत हमेशा  एकजुट रहा है। उन्होंने कहा यह हमारी राजनीतिक, सामाजिक, वैचारिक, आर्थिक आज़ादी का दिन है। भारत आज स्वावलंबी है।

Advertisements

सैन्य हथियार जैसे विक्रांत , अरिहंत पनडुब्बी, तेजस जैसे विमान , भीष्म टैंक  भी बनाने लगा है। उन्होंने कहा अंतरिक्ष में  असंख्य उपग्रह बनाए  और दूसरे देशों के उपग्रह भी अंतरिक्ष में भेजे हैं।आज चन्द्रमा और मंगल तक पहुंचे हैं उन्होंने कहा  जो देश सुई तक नहीं बना सकता था, आज वह विमान भी बना रहा है। यह सब कुछ तभी संभव हो रहा है, जब हम बुनियादी तौर पर लोकतांत्रिक हैं। हम विश्व के सबसे विराट लोकतंत्र हैं लोकतंत्र से ही सरकारें चुनी जाती हैं और सत्ता का सहज हस्तांतरण भी होता रहा है। भारत में अनेक भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं, लेकिन विविधता में एकता ने भी देश को एकसूत्र में बांधे रखा है।  कोई विभाजन नहीं और न ही तानाशाही के संस्कार हैं, लिहाजा आज़ादी के बाद भारत एक क्षण के लिए भी नहीं बिखरा है। उन्होंने कहा हमें आज भी विश्वास  है की फिर से भारत अखंड बनेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here