Sunday, November 1, 2026
Home Punjab राज्य की शान्ति और सांप्रदायिक सद्भावना को भंग करने वालों के विरुद्ध...

राज्य की शान्ति और सांप्रदायिक सद्भावना को भंग करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए: डी.जी.पी. पंजाब के जि़ला पुलिस प्रमुखों को निर्देश

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने आज सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को राज्य में शान्ति और सांप्रदायिक सद्भावना को सुनिश्चित बनाने के लिए निवारक, एहतियाती और सुरक्षा के लिहाज़ से सभी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने पंजाब आम्र्ड पुलिस (पीएपी) कैंपस में राज्य स्तरीय अपराध समीक्षा मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हालाँकि ज़्यादातर पुलिस प्रमुखों द्वारा अपने सम्बन्धित जिलों में बहुत बढिय़ा काम किया जा रहा है, परन्तु इंटैलीजैंट और स्मार्ट पुलिसिंग जिसमें प्रौद्यौगिकी और ट्रेडक्राफ्ट का प्रयोग शामिल है, को ज़मीनी स्तर पर लागू करने की ज़रूरत है।’’ यह मीटिंग हाल ही में राज्य में ग्रेनेड और आर.डी.एक्स. से लैस टिफिन बॉक्स मिलने के अलावा अन्य हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी जिससे सीमावर्ती राज्य में शान्ति और सांप्रदायिक सद्भावना को भंग करने के लिए राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा की जा रही बड़ी कोशिशों का संकेत मिलता है, के मद्देनजऱ की गई। मीटिंग में रेलवे के विशेष डीजीपी संजीव कालडा, एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके और एडीजीपी इंटेलिजेंस वरिन्दर कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

Advertisements

डीजीपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की आज्ञा न दी जाए और यदि कोई भी व्यक्ति हिंसक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करते हुए तुरंत फ़ौजदारी मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था को खऱाब करने की कोशिश कर रहे व्यक्तियों और शरारती तत्वों को भी चेतावनी दी कि यदि वह किसी आपराधिक या हिंसक गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं तो पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट या पासपोर्ट सत्यापन और अन्य व्यक्तिगत जाँच कार्यवाहियों के समय उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आगामी त्योहारों के सीज़न के मद्देनजऱ डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सीपीज़/एसएसपीज़ को सभी संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जि़ला पुलिस प्रमुखों को सोसायटी के सदस्यों के साथ बैठकें करके उनको टिफिन बम और अन्य खतरों संबंधी जागरूक करने के लिए कहा, जिससे वह स्पीकरों के द्वारा सूचना देकर अन्यों को भी सतर्क रहने के बारे में जागरूक कर सकें। उन्होंने लोगों को सतर्क करने के लिए विभिन्न सार्वजनिक स्थानों जैसे कि बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों पर पब्लिक ऐडरैस व्यवस्था का प्रयोग करने की भी सलाह दी और लोगों को यह बताने के लिए कहा कि अगर किसी को कोई संदिग्ध चीज़ मिलती है तो वह 112 या 181 डायल करके रिपोर्ट दें। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सीपीज़/एसएसपीज़ को नशा-तस्करों/सप्लायरों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए, जिससे नशों की सप्लाई लाईनें टूटी रहें। उन्होंने सीपीज़/एसएसपीज़ को आपराधिक गतिविधियाँ रोकने के लिए पुलिस के नाकों की प्रभावशीलता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।इस दौरान डीजीपी ने नव नियुक्त सीपीज़ और एसएसपीज़ के साथ भी इस संबंधी विचार-चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here