सन्नी ने जन्मदिन पर अस्पताल को भेंट की व्हीलचेयर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा l ग्राम पंचायत बारी के बारी निवासी युवा सुनील कुमार सन्नी पुत्र ओमप्रकाश ने अपने जन्मदिन पर सिविल अस्पताल टौनी देवी को एक व्हीलचेयर प्रदान की, जिससे इसे गंभीर रोगियों की मदद के लिए प्रयोग किया जा सकेl  जन्मदिन पर इस तरह  भेंट कर अन्य लोगों के लिए भी सुनील कुमार सन्नी प्रेरणा बन गए हैंl सुनील कुमार ने बताया कि इस तरह के समाजिक कार्यों के लिए निरंतर कार्य करते रहते हैं l

Advertisements

व्हीलचेयर भेंट करते समय ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर, उप प्रधान सुमेश कुमार, सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ पंकज पठानिया, शहरी भाजपा अध्यक्ष रवि राणा एवं सुनील कुमार, आशा वर्कर पूनम ब सुमन सहित अन्य कई लोग मौजूद रहेl इस दौरान डॉ पंकज पठानिया एवं स्थानीय पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने सुनील कुमार का इस पुण्य कार्य करने के लिए आभार जताया हैl उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोगियों को और सहायता ब सुविधा इससे मिलेगी l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here