Monday, October 19, 2026
Home National श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी पर भी खुले विधालय, बच्चों की प्रस्तुतियों...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी पर भी खुले विधालय, बच्चों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोहा

बछवाड़ा, बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सोमवार को जहां विभिन्न सरकारी दफ्तर बंद रहे। वहीं अनुसूचित मुहल्ले में स्थित प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच भक्ति गीतों से गुलजार नजऱ आया। बताते चलें कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधालय प्रबंधन द्वारा विधालय प्रांगण में श्री कृष्ण लीला कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं नें श्री कृष्ण, गोपियों, बृजवासी सहित ग्वालों का गणवेश धारण कर रासलीला रचाकर सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत राधा तेरी चुनरी गाने पर प्रस्तुत नृत्य नें अभिभावकों का मन मोह लिया। स्कूल के प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी नें बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

हम सभी को श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलकर नि:स्वार्थ भाव से अपना कर्म करना चाहिए। साथ हीं छात्र-छात्राओं के बीच कृष्ण जन्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। वहीं, कोरोना काल के चलते कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कम ही बच्चों को स्कूल में बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण लीला की वेशभूषा में पहुंची बच्चों नें मटकी भी फोड़ी। कार्यक्रम कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नें बताया कि कार्यक्रम के लिए कुछ बच्चों को स्कूल में बुलाया गया था। इस दौरान बच्चे भगवान श्रीकृष्ण,राधा की वेशभूषा में नजर आए।

कार्यक्रम में कोमल कुमारी,रघुनाथ मांझी,विक्की कुमार,रुचि कुमारी,सरस्वती कुमारी कबूतरी कुमारी,सूरज कुमार,आयुष कुमार, राजाबाबू, आदि छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान स्कूल के शिक्षिका रनीता कुमारी, शिक्षक तौसिफ अहमद अंसारी, मो मसीहुज्जमां, शिव कुमार, चन्द्रमोहन सहनी आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here