श्री ब्राह्मण सभा ने ब्राह्मण भलाई बोर्ड के चेयरमैन पं. शेखर शुक्ला का किया सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा पंजीकृत होशियारपुर की बैठक प्रधान मधुसूदन कालिया की अध्यक्षता में भगवान परशुराम भवन एकता नगर में हुई । इसमें पंजाब ब्राह्मण सभा के प्रधान पंडित शेखर शुक्ला महामंत्री पंडित लखपत राय तथा एडवोकेट संजीव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। पंजाब प्रधान शेखर शुक्ला को ब्राह्मण भलाई बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि वह ब्राह्मणों की भलाई के लिए आगे कि तरह कार्य करते रहेंगे। ब्राह्मणों की आस्था का केंद्र भगवान परशुराम की ऐतिहासिक तपोस्थली खाटी धाम को ऐतिहासिक हेरिटेज बनाना और पंजाब में भगवान परशुराम चेयर पर शोध कार्य करवाया जाएगा।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान मधुसूदन कालिया और मनोज दत्ता ने उनका होशियारपुर आने पर हार्दिक अभिनंदन किया और कहा कि होशियारपुर ब्राह्मण सभा सदैव उनका सहयोग करती रहेगी और शुक्ला के नेतृत्व में ब्राह्मण भलाई बोर्ड और पंजाब ब्राह्मण सभा और भी उन्नति करें। इस अवसर पर ब्राह्मण भलाई बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य सुनील दत्त पराशर और कमलेश शर्मा, सुरेश तिवारी, सुरेश कपाटिया, गुरुदेव प्रसाद, मोनिका शर्मा एमसी, शशि कमल भारद्वाज, श्याम सुंदर मोदगिल, विजय मोदगिल, प्रदीप भारद्वाज, रविंद्र दत्ता, अशोक शर्मा, प्रताप शर्मा, अनिल शर्मा, सुनील कालिया, निपुण शर्मा,तरसेम मोदगिल, संजीव ऐरी, मनदीप शर्मा, जितेंद्र शर्मा ,राजन पंडित,पवन शर्मा,अश्विनी शर्मा, कृष्ण गोपाल आनंद, सोनू जोशी, अनुराग कालिया आदि ब्रह्म रतन सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here