Sunday, October 25, 2026
Home Himachal विधायक राजेंद्र राणा ने फिर सुजानपुर के लिए जारी किया 14 लाख...

विधायक राजेंद्र राणा ने फिर सुजानपुर के लिए जारी किया 14 लाख से ज्यादा का बजट

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रजनीश शर्मा। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने क्षेत्र की जनता को विकास का विश्वास दिलाने के लिए लगातार दूसरे दिन फिर से 14 लाख 70 हजार रुपए का बजट विधायक निधि से जारी करके खुद को जनता की नजर में अव्वल साबित किया है। बीते रोज राणा ने सुजानपुर की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करीब 20 लाख का बजट स्वीकृत किया है।

Advertisements

राणा द्वारा जारी किये इस बजट से रंगड़ पंचायत में समरियाल गांव के संपर्क  सड़क  के लिए  एक  लाख  पचीस हजार, पुरली पंचायत में नुघाल महिला मंडल की सीडीओ के लिए तीस  हजार  और  पुरली  गांव में  रास्ते के  लिए  बीस  हजार,  बस्सी  झानियारा में  मौहन गांव में रास्ते और डंगे के  लिए  एक लाख  पचास  हजार , ख्याह पंचायत में  वर्षा  शालिका के  लिए एक लाख  पचीस  हजार रूपए, गुवारडू पंचायत में कुस्वाड़ में  सामुदायक  भवन के  लिए  दो लाख रूपए, सिकांदर  पंचायत में  सिसंवा में सराएं भवन के निर्माण के लिए दो लाख पचास हजार, दाड़ला पंचायत  में  संपर्क  सड़क के  निर्माण  के लिए  एक लाख  रूपए,  महिला मंडल तरोटा, छम्ब, सीडी ज्याना और  रोपड़ी  को  बारह – बारह   हजार  और  तीस  सोलर  लाइटों  के  लिए  चार लाख दस  हजार  शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here