रमन कपूर ने 21 महीनों से भंग पड़ी जि़ला कांग्रेस कमेटियों का पुर्नगठन करने की मांग की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमन कपूर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सोनिया गांधी से पत्र लिखकर मांग की कि पिछले 21 महीनों से भंग पड़ी जि़ला कांग्रेस कमेटियों का पुर्नगठन किया जाये। अपने मांग पत्र में रमन कपूर ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन वीनू गोपाल जी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा जि़ला कांग्रेस कमेटियां तत्काल रूप से भंग कर दी गई थीं तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को छोड़कर सभी महासचिव, सचिव, उपाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों को उनके पदो से हटा दिया गया था तथा साथ ही जि़ला कांग्र्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, महासचिव, सचिव, जि़ला कोषाध्यक्ष को तत्काल रूप से उनके पदों से हटा दिया गया था।

Advertisements

अपने पत्र में प्रधान रमन कपूर ने कांग्रेस अध्यक्ष से मांग की कि पंजाब राज्य में अब चुनाव में 5 महीने का समय रह गया है इसको मुख्य रखते हुये जि़ला कांग्रेस कमेटियों का पुर्नगठन किया जाये तथा इसमें जि़ला प्रधान टकसाली कांग्रेस, कांग्रेस विधायकों तथा पूर्व मन्त्रियों से जो भी सीनियर टकसाली कांग्रेस हो उसे जि़ला प्रधान नियुक्त किया जाये।  उन्होंने पत्र में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का धन्यवाद किया कि सरदार नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान तथा सरदार चरनजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमन्त्री, सरदार सुखजिन्द्र सिंह रंधावा तथा ओम प्रकाश सोनी को  राज्य का उप-मुख्यमन्त्री नियुक्त किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here