केंद्रीय जेल में सैमीनार लगा बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय जेल होशियारपुर में स्थापित ओ.ओ.ए.टी क्लीनिक(ड्रग डी-एडिक्शन सैंटर) में काउंसलर संदीप कुमारी की ओर से सैमीनार लगाया गया। इस दौरान उन्होंने जेल के अंदर बंद बंदी जो नशे के आदी है, उनको इस आदत से बाहर आने के बारे में बताया गया।

Advertisements

उन्होंने नशे के गंभीर नुकसान के बारे में भी बताया। सैमीनार के दौरान काउंसर संदीप कुमारी ने नशे के आदी बंदियों की मुश्किलें भी सुनी। इस सैमीनार के दौरान अतिरिक्त सुपरिटेंडेंट रमनदीप सिंह भंगू व सहायक सुपरिटेंडेंट सर्बजीत सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here