प्रेरणा, त्याग और देश को समर्पित था दीन दयाल उपाध्याय जी का जीवन: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा स्पोर्ट्स सैल पंजाब की तरफ से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष मोहित संधू की अध्यक्षता में शिव मंदिर बंसी नगर में किया गया। इस अवसर पर भाजपा स्पोर्ट्स सैल के पंजाब कनवीनर डा. रमन घई ने कार्यकर्ताओं को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डा. रमन घई ने कहा कि उपाध्याय जी ने जिस तरह अपना जीवन त्याग, प्रेरणा व देश की समर्पित कर जिया उससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी के नेतृत्व में भाजपा संचालित सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय जैसे महान विचारकों व देश भक्तों से प्रेरणा लेकर ही दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं।

Advertisements

भाजपा स्पोर्ट्स सैल ने दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

इस अवसर पर डा. घई ने दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं को समाज व देश के प्रति समर्पित जीवन जीने संबंधी शप्थ दिलाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहित संधू ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन से सीख लेने की कार्यकर्ताओं से अपील की।

इस अवसर पर डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, अशोक कुमार गोल्डी, गौरव शर्मा, डा. राज कुमार सैनी, डा. वशिष्ट कुमार, करनवीर, परमजीत, दलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, रमनीश घई, संजीव कोहली, टिंकू शर्मा, हनी आदिया, नीरज कुमार, हरीश बेदी, बादल, संजय, जसवीर सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने दीन दयाल उपाध्याय जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here