भारतीय राजनीति में संस्कृति के दूत थे दीनदयाल उपाध्याय: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय जनसंघ के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला भाजपा कार्यलय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पण कर नमन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तीक्षण सूद ने श्रदासुमन अर्पण करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय को भारतीय जनसंघ का आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का भारतीय संस्कृति में बहुत ज्यादा विश्वास था। वे मानते थे कि भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की संस्कृति एक ही हैं।

Advertisements

ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी पंडित जी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। सूद ने कहा कि दीनदयाल जी सदैव कहते थे सिर्फ दंड के सहारे राज्य को नहीं चलाया जा सकता। राज्य को चलाने के लिए धर्म की भी आवश्यकता पड़ती है और धर्म के साथ ही उन्होंने अर्थ पर भी जोर दिया था क्योंकि बगैर अर्थ के धर्म टिक नहीं पाता है।आज मोदी सरकार उनके बताए मार्ग पर चलकर एक नया भारत बनाने की ओर अग्रसर है।जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक, एकात्मक मानव वाद के जनक, दूरदर्शी कुशल संगठनकर्ता थे। एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा के जनक, अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक हैं।वर्तमान समय में केंद्र सरकार ने उनके सम्मान में मुगलसराय जंक्शन का नाम दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन कर दिया गया।

16 फरवरी 2020 को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल सेंटर खोला और देश में उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा उपाध्याय की 63 फुट की प्रतिमा का अनावरण किया।आज जब हमारे देश में किसी योजना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और उस अंतिम व्यक्ति तक लक्षित करके योजनाएं बनाई जाती है तो मानो ऐसा लगता है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना पूरा हो रहा है। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर हम सभी को उनके विचारों से प्रेरणा लेना चाहिए।इसके इलावा दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम प्रभारी उमेश जैन ने उनके आदर्शों-मूल्यों पर प्रकाश डाला,वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सूद ने भी उनके जीवन सम्बन्धी बातें कार्यकर्ताओं से सांझा की।इस मौके पर जिला महामंत्री मीनू सेठी, अर्चना जैन, सुरिंदर कौर, कुलवंत कौर, सुनीता, विजय अग्रवाल, प ओंकार नाथ शर्मा, कमलजीत सेतिया, कमल वर्मा, जिन्दू सैनी, एडवोकेट डीएस बागी, राजा सैनी, शिव कुमार काकू, दीपाकंर परमार, अंकित नैय्यर, विनय गुप्ता, रजत शर्मा, कर्ण मेहता, कमल कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here