पार्टी का फैसला सर्वोपरि, जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा: अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हलका होशियारपुर के विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री के तौर पर उन्हें सेवा करते हुए हलका निवासियों एवं पंजाब वासियों द्वारा जो सहयोग दिया गया, उसके लिए वह सदैव सभी के आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा एक कार्यकर्ता को समय-समय पर विभिन्न भूमिकाओं का निर्वाह करने का अवसर प्रदान किया जाता है तथा उन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर जनता की सेवा का मौका प्रदान किया गया था। उसके लिए वह कांग्रेस पार्टी के आभारी हैं। अरोड़ा ने कहा कि वे पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं और भविष्य में उन्हें जिस भी भूमिका के लिए निर्देशित किया जाएगा वह इसी प्रकार पूरी ईमानदारी, मेहनत और तत्परता के साथ निर्वाह करेंगे। अरोड़ा ने कहा कि उन्हें न तो पार्टी और न ही किसी व्यक्ति विशेष से कोई शिकवा या शिकायत है। उनके लिए पार्टी व पार्टी का आदेश सर्वोपरि है।  

Advertisements

आपको बता दें कि अरोड़ा को जैसे ही पता चला कि नई कैबिनेट में उनका स्थान नहीं है तो उन्होंने तुरंत सरकारी सुविधाओं का त्याग कर दिया और चंडीगढ़ में सरकार की तरफ से दिया गया आवास भी खाली कर दिया। आपको बताते चलें कि 1966 से जब से नया पंजाब बना है तब से अब तक के इतिहास में ऐसी विलक्ष्ण उदाहरण देखने को नहीं मिलती। क्योंकि, सरकारी सुविधाओं के साथ-साथ चंडीगढ़ के जिस सेक्टर में सरकारी आवास हैं वह सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र होता है। इसके विपरीत अरोड़ा ने विनम्रतापूर्वक सरकारी आवास छोडऩे उपरांत नियमानुसार अधिकारियों को सौंप दिया। यह अपने आप में एक मिसाल है कि उन्हें सिर्फ जनता की सेवा से सरोकार है, सरकारी सुविधाएं एवं सुरक्षा का घेरा उनके लिए मायने नहीं रखता।

उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति समाज सेवा का एक माध्यम है तथा आने वाले समय में भी होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सेवादार के तौर पर इलाके के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। अरोड़ा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि हलका निवासियों का सहयोग, प्यार एवं आशीर्वाद पहले की भांति ही उन्हें मिलता रहेगा ताकि वे अपने हलका और हलका वासियों के विकास एवं भलाई के लिए अपने कर्तव्य का निर्वाह कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here