Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज, अब इसमें कोई सवार नहीं होना...

कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज, अब इसमें कोई सवार नहीं होना चाहता:बिट्टू भाटिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने वार्ड नं 43 में डोर टू डोर प्रचार करते हुए भाजपा के पक्ष में लोगों को लामबंद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हालत अब यह बन गई है कि इनको देख कर लोग अपने घर के दरवाजे बंद कर लेते हैं और लोग इनको मुँह तक नहीं लगा रहे। लोग इस बार पंजाब में डबल इंजन वाली सरकार बनाना चाहते हैं और होशियारपुर में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी ताकि होशियारपुर का रुका हुआ विकास पुन: शुरु हो सके। इस बार कांग्रेस की हार निश्चित है और होशियारपुर में भाजपा में शामिल होने के लिए लोगों का ताँता लगा हुआ है। पूरे शहर में इस समय भाजपा की लहर है और पंजाब के लोग प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की नीतियों से खुश हो कर भाजपा को वोट देना चाहते हैं और पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनाना चाहते हैं।

Advertisements

भाटिया ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है। कांग्रेस पार्टी को देश और पंजाब वासियो से कोई लगाव नहीं हैं, उनकी लालसा मुख्यमंत्री की कुर्सी है। इन बातों को देखते हुए पंजाब की जनता इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ करके इनका बिस्तर गोल कर देगी। क्योंकि, कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और अब इसमें कोई सवार नहीं होना चाहता। इस मौके पर भाटिया के साथ सतीश सरीन, नवनीत भाटिया, राजेश राजू, विनय खन्ना, विशाल त्रेहन, ओम प्रकाश शर्मा, टिंकू अरोड़ा, राकेश भसीन, कृष्ण लाल छाबड़ा, मोहित सेतिया, विनोद मल्होत्रा, राकेश ग्रोवर, रिक्की कटारिया आदि ने भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here