Tuesday, October 20, 2026
Home Punjab कोविड टीकाकरण कैंपों का बढ़चढ़ कर लाभ उठाएं और सुरक्षित रहें: शाखा...

कोविड टीकाकरण कैंपों का बढ़चढ़ कर लाभ उठाएं और सुरक्षित रहें: शाखा बग्गा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायसं क्लब विश्वास की तरफ से प्रधान शाखा बग्गा की अगुवाई एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से घंटाघर चौक पर कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की वैक्सीनेशन की। इस अवसर पर शाखा बग्गा ने कहा कि कोविड के प्रकोप ने एक बार फिर से पैर पसारने शुरु कर दिए हैं। इसलिए इससे बचाव के लिए सभी को स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों अनुसार टीकाकरण करवाना चाहिए। उन्होंने कैंप के आयोजन में टीम भेजने एवं टीकाकरण करने पर स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।

Advertisements

इस मौके पर चेयरमैन विजय अरोड़ा एवं पीआरओ व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने बताया कि कैंप में कोवीशील्ड, कोवैक्सीन  के साथ-साथ बूस्टर डोज़ लगाई गई। जिसमें करीब 90 लोगों ने टीकाकरण किया गया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस प्रकार के कैंपों का बढ़चढ़ कर लाभ उठाएं और वैक्सीन लगवाकर इससे बचें। इस अवसर पर विजय अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, सचिव रोहित अग्रवाल, हरजीत भाटिया, विजय गुप्ता, कंवलजीत सिंह राजू एवं नीति आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here