Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur “बुलट दे पटाखे पाऊण वालिया दे पुलिस पा रही पटाखे”, काटे जा...

“बुलट दे पटाखे पाऊण वालिया दे पुलिस पा रही पटाखे”, काटे जा रहे चालान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बुलेट मोटरसाइकिल का साईलेंसर मॉडिफाइड करवाकर पटाखे बजाने वालों व प्रैशर हार्न बजाने वालों की दिन प्रतिदिन बढ़ती हुल्लड़बाजी के कारण पुलिस को लोगों द्वारा बार-बार शिकायत करने का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस प्रमुख अमनीत कौंडल ने सख्त आदेश जारी किए है। जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी करके “पटाखे पाउण वालिया दे पटाखे पाए जा रहे हन अते चालान कटे जा रहे हन” ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पैक्टर बलविंदर सिंह जोड़ा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल के चालान किए।

Advertisements

मौके पर इन बाइकों के साईलेंसर उतार कब्जे में ले लिए गए। ट्रैफिक पुलिस ने यातायत नियमों का पाठ पढ़ाते हुए चेतावनी दी कि अगर किसी बुलेट मोटरसाइकिल पर ऐसा साईलेंसर लगाया जिससे पटाखे बजें तो दुकानदार व मैकेनिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here