सरकारी कॉलेज में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर में प्रिंसीपल डॉ. जसविंद्र सिंह के निर्देशानुसार रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार के सहयोग से महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती ऑनलाईन मनाई गई । इसमें रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने अपने संबोधन के माध्यम से महात्मा गांधी जी के तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश के लिए किए गये कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि आज हम उन्ही जैसे देश भक्तों के कारण आज़ादी का आनंद ले रहे हैं। इस लिए हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उन जैसे देश भक्तों को हमेशा याद रखें। उनके बताये गये आदर्शों और सिद्धान्तों पर चलते हुए हम भी देश के प्रति बनते अपने फर्ज को ईमानदारी से निभायें।

Advertisements

प्रो. विजय कुमार ने कहा कि आज का दिवस ’’अहिंसा दिवस’’ के रुप में भी मनाया जाता है क्योंकि महात्मा गांधी जी ने अपने जीवन में सभी को अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था। उन्होने हथियार उठाये बिना तथा बिना किसी को तकलीफ दिये देश को आज़ादी दिलाई थी। उन्होने देश को आत्मनिर्भर बनाया था। अंग्रेजों के प्रति असहयोग आंदोलन चलाया था। उन्होने लोगों को बुरा ना बोलने, बुरा ना सुनने और बुरा ना देखने का संदेश दिया था, क्योंकि ऐसा करने से मन में बिकार पैदा होते हैं जो विनाश का कारण बनते हैं। उन्होने सत्य बोलने और सब पर दया करने का संदेश दिया। हमें भी उनकी तरह साधारण खान-पान तथा साधारण पहरावे को अपनाने पर बल दिया।

प्रो. विजय कुमार के सहयोग से विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी जी के जीवन से संबंधित पोस्टर बना क अपनी भावनायें व्यक्त की। स्टाफ के साथ विद्यार्थियों ने स्वच्छ इंडिया मुहिम के अधीन गांधी जयंती के अवसर पर शहर तथा अपने घरों के आस-पास की सफाई की। प्रो. विजय कुमार की तरफ से विद्यार्थियों को इंडिया को स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई गई ताकि वातावरण को स्वच्छ बनाया जा सके। कॉलेज स्टाफ के अतिरिक्त लगभग 80 विद्यार्थी समारोह में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here