विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़-41 के गांव चिपरा में वोटर जागरुकता कैंप आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के निर्देशों पर जिले में वोटरों को जागरुक करने के लिए व 18 वर्ष वाले नौजवानों को वोट बनाने के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़-41 के गांव चिपरा में वोटर जागरुकता कैंप लगाया गया।

Advertisements

कैंप संबंधी जानकारी देते हुए विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़-41 के चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी प्रदीप सिंह ढिल्लों ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले हर व्यक्ति के लिए वोट बनाना अनिवार्य है व इनको इस बारे में अलग-अलग माध्यम से वोट बनाने की जानकारी दी गई। स्वीप नोडल अधिकारी दक्ष सोहल, सुपरवाइजर सोहन लाल, बूथ नंबर 58 के बी.एल.ओ जगदीप सिंह ने लोगों को वोट बनाने के प्रति जागरुक किया। इन सभी अधिकारियों ने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर व्यक्ति को वोट बनाने व डालने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर योग्य उम्मीदवारों को वोट संबंधी जरुरी फार्म भरकर दस्तावेज सहित वोट बनाने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया गया। इस जागरुकता कैंप में 18 से 21 वर्ष के वोटरों को वोट बनाने व वोट डालने के लिए उत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि जिन नौजवानों की आयु 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की होगी वे भी 1 नवंबर से 30 नवंबर तक फार्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बी.एल.ओ. 6-7 नवंबर व 20-21  नवंबर को बूथ सैंटरों पर बैठेंगे।    
प्रदीप सिंह ढिल्लो ने बताया कि कैंप में लोगों को हैल्पलाइन नंबर 1950 संबंधी जानकारी देते हुए बताया गया कि वोट बनाने, दुरुस्ती या शिकायत के लिए इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हर बूथ के बाहर बी.एल.ओ क व सुपरवाइजर का नंबर अंकित है व जरुरत पडऩे पर इनके नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। वोटर जरुरत पडऩे पर वोटर हैल्पलाइन या एन.वी.एस.पी पोर्टल की सहायता से वोट बनाने के लिए जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह सारी प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत व सुचारु रुप से चलाने में सहायक सिद्ध होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here