पंजाब बजट 2022 में वोटें बटोरने के लिए झूठ का पुलिंदा: महिन्द्र हीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब के नेता किशोर गुरू (इंचार्ज पंजाब व चंडीगढ़), मास्टर महिन्द्र सिंह हीर (पंजाब प्रधान), तीर्थ राम तोगडिय़ा (जनरल सचिव), कुलवन्त सिंह चौहान (मीत प्रधान पंजाब), हरविन्द्र सिंह प्रिंस (प्रधान यूथ विंग पंजाब) तथा हरचंद सिंह जखवाली (मीत प्रधान) ने एक संयुक्त प्रैस विज्ञप्ति में पंजाब सरकार द्वारा पेश किये 2021 के बजट को मुंगेरी लाल के सपनों का खाली पटारा करार देते हुये कहा कि यह कांग्रेस द्वारा पंजाब की जनता को 2022 के चुनावों के लिए लौली पोप दिया गया है तथा यह 2017 के चुनावों वाला झूठ के पुलन्दे वाला है, चुनाव मैनीफैस्टो जैसा है जिसमें सब को पढ़ाई के बराबर अवसर, हर परिवार के एक सदस्य को रोजग़ार, मुफ्त तथा बेहतरीन सेहत सहूलतें, अनुसूचित/पछड़े वर्ग के कजऱ्े मुआफ करना, मज़दूरों को गुज़ारे योग्य मेहनताना देना, गरीबों को 10 मरले के प्लाट तथा मुफ्त मकान बनाकर देना, नौकरियों में तथा प्रोमोशन में बैगलॉक पूरा करना, कच्चे तथा ठेके पर रखे मुलाज़मों को पक्के करना, आंगनबाड़ी/मिड-डे-मील वर्करों को उचित मेहनताना तथा अन्य सहूलतें देना, पे-कमिशन लागू करना, कई वर्षों से रोकी हुई डी.ए. की किश्तें तथा बकाया देना, पैन्शनर्ज़ की मांगे मानना, बेरोजग़ारों को रोजग़ार भत्ते देना, भ्रष्टाचार मुक्त साफ सुथरा प्रशासन देना, अमानवीय घटनाओं के दोषियों को योग्य सज़ाएं देना, नशा-मुक्त पंजाब, बुढापा पैन्शने बढ़ाने तथा अन्य अनेक वायदे करके पंजाब की जनता की वोटें इक्_ी करना था। पर आज चार साल पूरे होने के बावजूद भी वो वायदे पूरे न होने से पंजाब की जनता अपने आप को ठगी हुई सी महसूस करती है तथा हर वर्ग किसान, मज़दूर, छोटा दुकानदार, घरेलू उद्योग वर्कर, मुलाज़म, आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील वर्कर रोष के वजह से मांगे न मानने पर संघर्ष के लिए सडक़ों पर उतर आये हैं। जिसको दबाने के लिए पजाब सरकार की पुलिस लाठीचार्ज करने, आंसू गैस के गोले छोडऩे तथा झूठे केस दर्ज करके ज़ाबर सरकारों द्वारा किये ज़ुल्मों को याद करवा रही है।

Advertisements

पार्टी के नेता मास्टर महिन्द्र सिंह हीन ने प्रैस को ब्यान देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जोकि दलितों की हमदर्द बताती है, क्या बता सकती है कि पंजाब सरकार ने जो 1 लाख 68 हज़ार करोड़ का बजट रखा है, उसमें 40 प्रतिशत अनुसूचित तथा 30 प्रतिशत पछड़े वर्ग के लिए, क्या कुछ रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि 70 साल से सभी राजीनितक पार्टीयां पंजाब की जनता खास करके अनुसूचित जाती तथा पछड़े वर्ग के साथ धोखा कर रही हैं तथा हर राज करने वाली कांग्रेस तथा अकाली पार्टी विकास के नाम पर हर पांच साल के बाद वोटें बटोरती है। पर क्या यह बता सकती हैं कि साल 2003 से सरदार प्रकाश सिंह बादल के राज से शुरु होकर तथा कांग्रेस के राज तक पंजाब के सिर कजऱ्े का बोझ 3 लाख करोड़ है, यह कैसे चढ़ा। यह सरकारें हर पांच साल बाद गरीब वर्ग को मुफ्त आटा, दाल, 250/- रूपए पैन्शन बढ़ाकर वोटें बटोर रही है तथा लोगों को भिखारी बना रही है।

उन्होंने बड़े दुख के साथ कहा कि रिज़र्ववेशन के नाम पर जो 34 एम.एल.ए. बनकर विधानसभा में पहुंचे है, वो गरीब जनता के हितों को भूलकर पार्टियों के इशारे पर ही काम करते हैं। जिसका लिए 85 प्रतिशत समाज अब सख्त नोटिस ले रहा है। श्री हीर ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट राजनीति से छुटकारा पाने के लिए समाजित संघर्ष पार्टी ने देश स्तर पर श्रीमति हरविन्द्र कौर राष्ट्रीय प्रधान की अध्यक्षता में बीड़ा उठाया है तथा पंजाब के 2022 के विधानसभा के चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। जिसके लिए पार्टी वर्कर पूरी तैयारी के साथ जुटे हुये है। भ्रष्ट राजनीति को समाप्त करने के लिए अपना रोल बढिय़ा अदा करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here