दशहरा एवं दुर्गा विसर्जन के उपलक्ष्य में भाविप और श्री राम राज्य परिषद ने लगाया लंगर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दशहरा महोत्सव एवं दुर्गा विसर्जन के मौके पर भारत विकास परिषद एवं श्री राम राज्य परिषद पंजाब की तरफ से घंटाघर चौक पर एडवोकेट गौरव गर्ग व नितिन गुप्ता के विशेष सहयोग से लंगर लगाया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने विशेष तौर से पहुंचकर लंगर में सेवा की और सभी को दशहरा एवं दुर्गा विसर्जन की बधाई दी।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इससे आपसी सौहार्द मजबूत होता है। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, प्रमुख समाज सेवी व भारत विकास परिषद के प्रधान संजीव अरोड़ा, निपुन शर्मा, सरबजीत, जरनैल, राजिंदर मोदगिल, अश्विनी गैंद, अनमोल गुप्ता, मोहित बरुटा, नवीन मित्तल, एचके नकड़ा, नवीन गुप्ता आदि ने लंगर वितरण की सेवा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here