Tuesday, October 27, 2026
Home National केरल में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 21 हुई, प्रधानमंत्री...

केरल में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 21 हुई, प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से की चर्चा

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केरल के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार केरल में अब तक भारी बारिश और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर स्थिति पर चर्चा की। घायलों और प्रभावितों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। कोट्टायम में हुई घटना में 13 और इडुक्की में हुई घटना में 8 लोगों की मौतें शामिल हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम भारी बारिश और बाढ़ के मद्देनजर केरल के कुछ हिस्सों में स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। केंद्र सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हरसंभव मदद करेगी। बचाव कार्यों में मदद के लिए एनडीआरएफ की टीमें पहले ही भेजी जा चुकी हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here