Tuesday, October 13, 2026
Home Crime परिवार पर था भेदभाव का शक, लड़की ने जहर दे परिवार को...

परिवार पर था भेदभाव का शक, लड़की ने जहर दे परिवार को सुलाया मौत की नींद

बेंगलुरू (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक के दावनगरे में एक लड़की ने परिवार में कथित भेदभाव होने पर खाने में जहर डालकर परिवार को खिला दिया, जिसमें उसके 4 परिजनों की मौत हो गई। फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद अब घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक दावनगरे जिले में रहने वाली 17 साल की लड़की को बचपन में ही उसके नाना-नानी अपने घर ले गए थे। बड़ी होने पर 3 साल पहले मां-बाप उसे अपने घर ले आए। दोनों परिवार एक ही गांव में 3 गली छोडक़र रहते थे। पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसके मां-बाप दूसरे भाई-बहनों को ज्यादा प्यार करते थे। जबकि उसे डांटा और पीटा जाता था। पिता ने उसे 8वीं क्लास में एडमिशन करवाया लेकिन वह ढंग से पढ़ नहीं पाई। इसके बाद पिता ने उसे काम करने के लिए खेतों में ले जाना शुरू कर दिया। इसके बाद लड़की ने पूरे परिवार को खत्म करने का फैसला कर लिया। पुलिस के मुताबिक लड़की ने 12 जुलाई की रात को खाना बनाकर घरवालों को खिलाया। उसे खाने के बाद 80 साल की दादी, 45 साल के पिता, 40 साल की मां, 16 साल की बहन और भाई की हालत खराब हो गई। उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां भाई को छोडक़र सबकी मौत हो गई। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया है कि उस रात के खाने में जहर मिलाया गया था। पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि नाबालिग होने की वजह से उसके केस को सुनवाई के लिए जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में भेजने का फैसला लिया गया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here