भाजपा पार्षद बोले-हमारे साथ निगम कर रहा भेदभाव, जनता के नकारे को किया जा रहा आगे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा पार्षदों ने अपने वार्ड में कार्य करवाने के लिए निगम पर भेदभाव का आरोप लगाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा समेत भाजपा पार्षदों गीतिका अरोड़ा, सुरिंदर भट्टी, नरिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, मण्डल महामंत्री संजू अरोड़ा व लक्की ने संयुक्त तौर पर कहा जिन वार्डों में भाजपा के पार्षद है उन वाडों में जनता द्वारा नकारे गए लोगों को आगे किया जा रहा है। जबकि जो काम भाजपा के पार्षदों द्वारा पास करवाए जा चुके हंै उनको जीते हुए पार्षदों से न करवा कर हारे हुए कांग्रेस नेताओं से मनमाने ढंग से काम करवाए जा रहे है। शर्मा ने कहा कि भाजपा के पार्षदों को भी बाकी विजयी पार्षदों की तरह बनता मान-सम्मान मिलना चाहिए लेकिन अफ़सोस निगम अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफ़ल है। भाजपा पार्षदों ने निगम मेयर सुरिंदर कुमार समेत निगम अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जब अपने वार्ड के काम करवाने के लिए मेयर या किसी निगम अधिकारियों के पास जाते है तो उन्हें कहा जाता है कि आप मौजूदा विधायक से बात कर ले वही से आपका काम होगा।
भाजपा नेताओं ने निगम की कार्यशैली पर आरोप लगते हुए कहा कि एकतरफा काम करवाने की मानसिकता का परिचय देते हुए मेयर विकास कार्य नहीं करवा सकते। उन्होंने कहा कि सुरिंदर कुमार शिंदा शायद यह भूल गए हैं कि वह कांग्रेस के नहीं बल्कि शहर के मेयर है शहर की जनता ने ही उन्हें इस कुर्सी तक पहुंचाया है इस लिए वह केवल कांग्रेस पार्षदों व नेताओं का मोह छोडक़र जनता हित मे सोचते हुए सभी पार्षदों का काम बिना भेदभाव के करवा कर मेयर की प्रतिष्ठा व गरिमा को बनाए रखने का परिचय दें। इस मौके पर पार्षद सुरिंदर कुमार ने कहा कि उन्होंने इसी भेदभाव के आरोप लगाते दो दिन पहले निगम के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस की थी। आज भी उन्होंने कहा कि अगर निगम के मेयर व अधिकारियों द्वारा भाजपा पार्षदों से इसी तरह भेदभाव किया गया तो वह सभी निगम के खिलाफ सँघर्ष करने से पीछे नही हटेंगे। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि निगम उनके पार्षदो से भेदभाव की नीति छोडक़र सही तरीके से विकास कार्य करवाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की नीति तहत कार्य करने वाली पार्टी है। अगर उनके पार्षदो के साथ भेदभाव किया जाएगा तो पार्टी द्वारा निगम के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here