मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश में नहीं आने दी फंडों की कमी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश में विकास कार्यों के लिए फंडों की कमी नहीं आने दी, जिसके चलते आज पूरे प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। वे 24 लाख 11 हजार रुपए की लागत से पैट्रोल पंप पिपलांवाला से डगाना कलां को जाने वाली वार्ड नंबर 22 की 1.85 किलोमीटर लंबी सडक़ निर्माण की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आम लोगों की सरकार है जहां सभी अधिकारी व विधायक, मंत्री यहां तक की मुख्य मंत्री तक जनता सीधे पहुंच कर सकती है। प्रदेश के मुख्य मंत्री हर वर्ग तक पहुंच कर उनकी समस्याओं को खुद जाकर हल कर रहे हैं और जनता तक हर सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए खुद निगरानी कर रहे हैं।

Advertisements

सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री के निर्देशों पर होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों की गति धीमी नहीं होने दी गई है और लगातार शहरों व गांवों में विकास प्रोजैक्टर जारी है। उन्होंने कहा कि लोगों के कांग्रेस सरकार के प्रति विश्वास से 2022 विधान सभा चुनावों में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, जगरुप सिंह धामी, पार्षद जसवंत राय, ओंकार सिंह धामी, परमजीत सिंह टिम्मा, सुखविंदर सिंह नंबरदार, महिंदर लाल, रंजीत बहल,  मनमोहन सिंह कपूर, रजिंदर कुमार सोनी, भूपिंदर कुमार, बलविंदर कुमार, देसराज आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here