नारी अपने भीतर संकल्प शक्ति, मनोवल, स्वाभिमान, चरित्र, साहस को जाग्रत करे: तपस्विनी भारती

divya-jayoti-jagriti-sansthan-celebrationg-teez-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय आश्रम गौतम नगर में तीज त्योहार का कार्यक्रम किया गया। जिसमें श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी तपस्विनी भारती जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि आज का समाज चारो दिशाओं से दुषित हो चुका है। कही अराजकता है, कही भ्रष्टाचार ,चारों तरफ वैमनस्य व्याप्त है। आज का मानव कही भी शांत दिखाई नही दे रहा है उसके मस्तिक की रेखाएं उस की बेवसी और लाचारी का व्याख्यान कर रही है उन्होनें कहा कि समाज में फै ली हुई कुरीतियों को तो सब से ज्वलंत समस्या कन्या भ्रूण हत्या की सामने आती है।

Advertisements

divya-jayoti-jagriti-sansthan-celebrationg-teez-hoshiarpur-punjab.jpg

उन्होंने कहा कि आज का मानव समाज बेटे की चाह में गर्भ में पल रही बेटियों का कत्ल कर रहा हैं। इस के लिए कौन जिम्मेदार है। यदि हम थोड़ा प्राचीन समय का अवलोकन करे तो हमारे ऋ षि-मुनियों और गुरू साहिबानों ने नारी जाति को समाज में पूर्ण सम्मान दिया हमें अपनी नारी शक्ति को जाग्रत करना होगा तभी हम समाज को भी जागरूक कर सकतेे है क्योकि नारी मे देवी शक्ति के सभी गुण है यदि उस मे गुणों को प्रकट कर शक्तीमय बनने की तीव्र उत्कंठा है तो सर्वप्रथम उसे भीतरी शक्ति को पहचाचनना होगा तभी वह दैवी शक्ति सम्पूर्ण सृष्टिी मे धर्म को स्थापना करने मे मददगार साबित हो सकती है।

नारी को चाहिए कि वह संकल्प शक्ति, मनोवल, स्वाभिमान, चरित्र, साहस को जाग्रत करे। यह केवल अध्यात्म के बल पर ही जाग्रत किया जा सकता है। ब्रह्यज्ञान, आत्मज्ञान, सही सनातन माध्यम है तभी यह शोषक समाज आप को प्रशंसक बना सकता हैं।

divya-jayoti-jagriti-sansthan-celebrationg-teez-hoshiarpur-punjab.jpg

इस त्योहार पर बच्चो ने भिन्न-भिन्न प्रकार के डांस और नाटक किये जैसे गणेश वंदना,बेटी बचाओ ,झांसी की रानी इत्यादि इस अवसर पर काफ ी श्रद्वालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here