हर वर्ग के सपनों को साकार कर रही हैं मुख्य मंत्री चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार: विधायक अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के सपनों को साकार कर रही है। हर वर्ग की जरुरत के हिसाब से सरकार नीतियां बनाकर उसे तुरंत लागू कर रही है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। वे गांव आनंदगढ़ में 32 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। गांव की पंचायत को 32 लाख रुपए के चैक सौंपते हुए उन्होंने कहा कि उक्त राशी में से 17 लाख रुपए की लागत से गांव में ट्यूबवेल बनेगा व बाकी राशी से गांव की गलियों व नालियों के निर्माण का कार्य करवाया जाएगा।

Advertisements

विधायक ने कहा कि उक्त विकास कार्य पूरे होने से गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांव में लंबे समय से ट्यूबवेल की जरुरत थी और पंचायत की ओर से गलियों नालियों व स्कूल की चारदिवारी करवाने की मांग भी रखी गई थी, जिसे पहल के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के शहरों व गांव में विकास कार्य करवाने में कोई भेदभाव नहीं किया गया है और शहर व गांवों में बराबर विकास कार्य करवाए गए हैं। सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से कई और बड़े प्रोजैक्टों की शुरुआत की जा रही है, जिससे प्रदेश के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार आम लोगों की सरकार है, जो हर जरुरतमंद व्यक्ति का दर्द जानती है।

इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, सरपंच रावल सिंह, पंच सतनाम सिद्धू, रघुवीर सिंह, नसीब चंद, सिमर कौर, दलजीत सिंह, कालू राम, अजमेर सिंह, जसविंदर सिंह, अमित हीर, प्रताप चंद, ओंकार सिंह, नीतिन, सुनील बांगड़, नीरज भाटिया, वरिंदर कतनौरिया, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, मनमोहन सिंह कपूर भी मौजूद थे।
                                           

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here