Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh सी.एच.सी. भगड़ाना और एस.डी.एच. खमाणों को जल्द अपग्रेड किया जा रहा: सोनी

सी.एच.सी. भगड़ाना और एस.डी.एच. खमाणों को जल्द अपग्रेड किया जा रहा: सोनी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। ज़िला फतेहगढ़ साहिब के अधीन आते सी.एच.सी. भगड़ाना और एस.डी.एच. खमाणों को जल्द अपग्रेड किया जा रहा है। उक्त प्रगटावा पंजाब राज्य के उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने आज यहाँ किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य संस्थाओं को अपग्रेड करने के लिए विभाग की तरफ से कार्य बहुत तेज़ी के साथ किये जा रहे हैं और आई.पी.एच.ऐस. के नियमों अनुसार सभी शर्तों को पूरा करने के लिए सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। श्री सोनी ने कहा कि इन स्वास्थ्य संस्थाओं श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की शहादत को समर्पित शताब्दी समारोह की यादगार के तौर पर अपग्रेड किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here