Sunday, October 25, 2026
Home National सीबीएसई ने विवादित प्रश्नों को किया निरस्त, परीक्षार्थियों को मिलेंगे पूरे अंक

सीबीएसई ने विवादित प्रश्नों को किया निरस्त, परीक्षार्थियों को मिलेंगे पूरे अंक

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सीबीएससी बोर्ड ने कक्षा 10वीं अंग्रेजी विषय के पेपर को लेकर जारी विवाद के बीच बड़ा फैसला किया है। सीबीएसई ने विवादित प्रश्नों को निरस्त कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं अंग्रेजी विषय के पेपर को लेकर जारी विवाद के बीच बड़ा फैसला किया है। सीबीएसई ने विवादित प्रश्नों को निरस्त कर दिया है। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित हितधारकों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की सिफारिश पर विवादित प्रश्न निरस्त किए जाते हैं। इनकी एवज में छात्रों को पूरे अंक दिए जाएंगे। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि 11 दिसंबर, 2021 को आयोजित सीबीएसई 10वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा के अंग्रेजी भाषा और साहित्य के पेपर के एक सेट में एक पैसेज यानी गद्यांश के प्रश्न बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार नहीं है। इस पृष्ठभूमि में और हितधारकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर मामले को विषय विशेषज्ञों की एक समिति के पास भेजा गया था।

Advertisements

उनकी सिफारिश के अनुसार, प्रश्न पत्र श्रृंखला जेएसके/1 के गद्यांश संख्या 1 और उससे जुड़े प्रश्नों को छोडऩे का निर्णय लिया गया है। इस पैसेज के लिए सभी संबंधित छात्रों को पूरे अंक दिए जाएंगे। वहीं, एकरूपता और समानता सुनिश्चित करने के लिए, 10वीं कक्षा के अंग्रेजी भाषा और साहित्य के प्रश्न पत्र के सभी सेटों के लिए पैसेज नंबर-1 के लिए सभी छात्रों को पूर्ण अंक भी दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here