
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ दौरान सेना के दो जवानों के शहीद होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस दौरान दो अन्य जवान घायल हो गए है। शहीद जवानों की पहचान नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि बारामूला जिले के क्रेरी के चक टापर इलाके में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। देर रात ऑपरेशन रोक दिया गया था और आज सुबह सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। अभी इनकी पहचान नहीं हुई है।

किश्तवाड़ के चतरू बेल्ट के नैदघाम गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। सेना को जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों के होने की खुफिया सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर शुरू हुआ। जानकारी मुताबिक आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। फिलहाल बारामूला में सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है।












