Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए कमालपुर स्कूल का दौरा, योग्यता वृद्धि...

शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए कमालपुर स्कूल का दौरा, योग्यता वृद्धि योजना पर विशेष ध्यान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी हाई स्कूल कमालपुर में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी, ललिता अरोड़ा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के अध्यापकों के साथ कंप्रीहेंसिव एनहैंसमेंट प्लान (योग्यता वृद्धि योजना) पर विस्तार से चर्चा की और शिक्षण तकनीकों में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की इस विशेष पहल का विद्यार्थियों और अध्यापकों को खास लाभ होगा, साथ ही उन्होंने स्कूल को स्वच्छता के ऊपर विशेष ध्यान देने को कहा। अरोड़ा ने स्कूल की कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से वार्तालाप किया और उनके इंग्लिश, हिंदी और पंजाबी भाषा के ज्ञान का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कुछ छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त प्रयास जरूरी हैं ताकि वे भी आगामी परीक्षाओं में सफल हो सकें और अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Advertisements

शिक्षा अधिकारी ने कहा कि भाषा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह छात्रों के समग्र विकास और व्यावहारिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे  साइंस, गणित व अन्य विषयों के साथ साथ भाषा ज्ञान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नवीन शिक्षण विधियों का उपयोग करें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त ट्यूटोरियल्स आयोजित किए जाएं ताकि उनकी तैयारी और बेहतर हो सके। सभी छात्र शैक्षणिक दृष्टिकोण से मजबूत बनें और अपने भविष्य के लिए तैयार हो सकें। दौरे के अंत में अरोड़ा ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया कि वे शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास करें, ताकि कमालपुर स्कूल का नाम शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here