Wednesday, October 28, 2026
Home National शीत लहर से जम गया राजस्थान, न्यूनतम तापमान माइनस में

शीत लहर से जम गया राजस्थान, न्यूनतम तापमान माइनस में

जयपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इस बार पड़ रही ठंड ने राजस्थान के मारूस्थल को भी जमा दिया है। अभी तो सर्दी के सीजन की शुरुआत है आगे जाकर हालत इससे भी खराब होने की संभावना है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से चल रही शीत लहर के कारण राजस्थान के 5 जिलों का न्यूनतम तापमान माइनस में जा रहा है। वहां की बर्फ देखकर कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की याद आ जाती है। राजस्थान के माउंट आबू में सोमवार को तापमान 0 डिग्री रहा। हिल स्टेशन की सर्दी का मजा लेने के लिए टूरिस्ट भी यहां पहुंच रहे हैं। शेखावाटी अंचल, हिल स्टेशन माउंट आबू, जयपुर समेत कई जगह खुले इलाकों में बर्फ जम गई। सीकर में भी यही हाल है। फतेहपुर के अलावा चार और जगहों पर पारा जीरो से नीचे चला गया। झुंझुनूं, किशनगढ़ के नजदीकी ग्राम रहीमपुरा में एक खेत में जमी बर्फ। भीलवाड़ा में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। भीमडिय़ास गांव के एक खेत मे पत्ते पर ओस की बूंदें बर्फ की तरह जम गईं। अजमेर के भी कई इलाकों में ठंड ने विकराल रूप धार लिया है और ठिठुरन लगातार बढ़ रही है।

Advertisements

उधर कड़ाके की सर्दी से पूरा उत्तर भारत भी परेशान है। अगले तीन दिन तक इससे निजात नहीं मिलेगी। साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here