नवनियुक्त मंडल प्रधान चेतन सूरी ने किया शक्ति प्रदर्शन

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल प्रधान चेतन सूरी ने रविवार को मोटरसाइकिल रैली निकाल उनकी नियुक्ति का विरोध करने वालों की रातों की नींद उड़ा दी है। नवनियुक्त मंडल प्रधान चेतन सूरी ने शक्ति प्रदर्शन कर यह बात साबित कर दी है, कि उनको युवाओं का बड़े स्तर पर समर्थन हासिल है, जिसका फ़ायदा आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिल सकता है। इस दौरान पूरा शहर भाजपा के रंग में रंगा नजर आया। रविवार को भाजपा के नवनियुक्त मंडल प्रधान चेतन सूरी के नेतृत्व में श्री सनातन धर्मसभा मंदिर से एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गईं, जो शहर के अलग-अलग बाज़ारों से होते हुए श्री सत्यनारायण मंदिर पहुंची, जहां पर चेतन सूरी ने मंडल प्रधान बनने की ख़ुशी में माता रानी के श्रीचरणों में शुक्राना किया और पूरी ईमानदारी से भाजपा को मजबूत बनाने के लिए काम करने की माता रानी से शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Advertisements

फूलों की वर्षा कर लोगों ने किया ज़ोरदार स्वागत, लगाए भाजपा जिंदाबाद के नारे

इस दौरान मंदिर कमेटी द्वारा चेतन सूरी को मातारानी कि चुनरी भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उसके बाद मोटरसाइकिल रैली अलग-अलग जगहों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब में पहुंची, जहां चेतन सूरी ने नतमस्तक होकर गुरु चरणों में माथा टेका और शुक्राना किया। शहर में रैली मार्ग पर लोगों ने बहुत ही बड़ी संख्या में चेतन सूरी पर फूलों की वर्षा कर ज़ोरदार स्वागत करते हुए भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल प्रधान चेतन सूरी ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी हाईकमान और जिला अध्यक्ष राजेश पासी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी सौपी है। उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाने का प्रयास रहेगा। वे वरिष्ठ साथियों के अनुभव व युवा साथियों के जोश के साथ पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेश पासी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि चेतन सूरी के नेतृत्व में मंडल कार्यकारिणी 2022 के विधान सभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिस में सेवा ही संगठन बीज मंत्र के रूप में हर कार्यकर्ता के अंदर स्थापित है। पासी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, यहां कार्यकर्ताओं में कोई भेदभाव नहीं होता है। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति को जीवंत रखने के लिए भाजपा जरूरी है। यही एक पार्टी है, जो जाति-धर्म से ऊपर उठकर सर्व समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा का लक्ष्य समाज और राष्ट्र की प्रगति है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त मंडल प्रधान चेतन सूरी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री और एक छोटा सा कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। यही वजह है कि देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है। 68 प्रतिशत आबादी और 59 प्रतिशत इकोनॉमी वाले राज्यों में भाजपा की सरकार है। सूरी ने कहा कि भाजपा संघर्ष से समाधान की यात्रा से बनी है। पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है, हम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। हमारे हर कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका होती है।

इस अवसर पर परषोतम पासी, यश महाजन, उमेश शारदा, मनु धीर, शाम सुंदर अग्रवाल, रमेश शर्मा (सभी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य) रणजीत सिंह खोजेवाल, विक्की गुजराल, डा.रणवीर कौशल, ओमप्रकाश बहल, विक्रम अरोड़ा, वशविन्दर चड्डा, सुमंग शर्मा, गौशाला कमेटी के प्रधान राकेश चोपड़ा, जगदीश शर्मा, युवा मोर्चा के मंडल प्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, भीषम सूद, संजीव बजाज, प्रदीप जैन, रविंदर अरोड़ा, संजय सूद, एडवोकेट चंदरशेखर, अशोक माहला, अश्वनी तुली, धर्मबीर बॉबी, करनैल सिंह, राजेश गुप्ता, दिनेश आनंद, यादविंदर पासी, संदीप वालिया, विकी वालिया, सतीश महाजन, कमल सिका, राजसेम्वल, अंकुर तिवाड़ी, निर्मल नाहर, बलविंदर सिंह अराईयांवाल, महिंदर सिंह ब्लेर सहित बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here