सेंट्रल जेल लुधियाना में कैदियों के लिए विशेष रेडियो स्टेशन ‘रेडियो उजाला पंजाब’ की शुरूआत

चंडीगढ़/लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। कैदियों के लिए एक विशेष रेडियो सिस्टम के साथ, ‘रेडियो उजाला पंजाब’ का उद्घाटन आज प्रवीन कुमार सिन्हा, आई.पी.एस., ए.डी.जी.पी. जेल, पंजाब द्वारा सेंट्रल जेल, लुधियाना में किया गया। आने वाले दिनों में इस पहल को छह अन्य जेलों में भी ऐसे स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस मौके पर बलकार सिंह, सुपरीटेंडेंट, सेंट्रल जेल, लुधियाना भी उपस्थित थे। जेलों में रेडियो सिस्टम इंडिया विज़न फाउंडेशन के सहयोग के साथ स्थापित किया जा रहा है, जो जेलों में विभिन्न सुधारात्मक परियोजनाओं के संचालन में अग्रणी है। प्रेरणा, ध्यान और सुधार के एक स्रोत के रूप में, जेल रेडियो बहुत से लोगों के जीवन को बदलने के लिए तत्पर है, जो संयोग या किस्मत से, जेलों में स्थापित किया गया है।
गौरतलब है कि रेडियो जेल का आंतरिक सिस्टम होगा, जिसको जेल के कैदी ही चलाएंगे। सभी सात जेलों के कैदी जो रेडियो जॉकी के रूप में काम करेंगे, को इंडिया विज़न फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। ए.डी.जी.पी. जेल ने कहा कि ‘‘इसका मुख्य मंतव्य समाज विरोधी तत्वों का पुनर्वास और सुधार करना है। कैदियों को समाज से अलगाव का सामना करना पड़ता है। हम उम्मीद करते हैं कि जेल के अंदर अनुकूल माहौल और पर्याप्त कल्याण के अवसर प्रदान करने से इन कैदियों को अपराध की दुनिया से दूर रखने में मदद मिलेगी’’।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here